जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे के भीतर 11196 कोरोना परीक्षण किए गए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 3162 रह गए हैं। बारामुला में 55, बडगाम में 28, पुलवामा में 14, कुपवाड़ा में 17, जम्मू में 27 संक्रमित मामले मिले हैं।
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिन से कोरोना संक्रमित मामलों में गिरावट आई है। अब प्रदेश में दैनिक आधार पर पांच सौ से कम संक्रमित मामले मिल रहे हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 315 संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर जिला में अभी भी सर्वाधिक मामले मिल रहे हैं।
विज्ञापन
यहां 103 नए संक्रमित मामलों के साथ सक्रिय मामलों का आंकड़ा 885 है। इस बीच प्रदेश में 480 संक्रमित मरीज रिकवर हुए। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में जम्मू-कश्मीर में कोरोना से किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
जम्मू-कश्मीर में पिछले चौबीस घंटे में 11196 कोरोना परीक्षण किए गए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 3162 रह गए हैं। बारामुला में 55, बडगाम में 28, पुलवामा में 14, कुपवाड़ा में 17, अनंतनाग में 13, कुलगाम में 28 और जम्मू में 27 संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के अन्य नौ जिलों प्रत्येक में पांच से कम मामले मिल रहे हैं। जिला रियासी में सिर्फ 5 सक्रिय मामले हैं, जिससे आगामी दिनों में यह जिला कोविड मुक्त हो सकता है। कश्मीर संभाग में जिला शोपियां में सिर्फ 15 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में बारामुला जिला में सर्वाधिक 1079 सक्रिय मामले हैं।