जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार जारी है। प्रदेश में शुक्रवार को 94 नए संक्रमित मामले मिले। इनमें 51 मामले जिला जम्मू से हैं जिसमें 48 स्थानीय स्तर से आए हैं। जम्मू के बाद श्रीनगर जिला में भी संक्रमित मामलों का मिलना जारी है। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़ाकर 545 पहुंच गया है। जिसमें जम्मू संभाग से 389 मामले हैं।
जिला जम्मू में शुक्रवार को मिले नए मामलों में तीन स्थानीय स्तर के हैं। प्रदेश से सोलह जिले कोविड संक्रमण से प्रभावित हैं। जिला कुपवाड़ा में 15, कठुआ में 13 और सांबा में 15 मामले सक्रिय हैं। जिला जम्मू में सर्वाधिक 336 सक्रिय मामले हैं। जीएमसी जम्मू में भी कई कोविड संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जिला कुपवाड़ा में भी 13 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला श्रीनगर में 19 नए संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 11548 कोविड परीक्षण किए गए। कोविड परीक्षण बढ़ाने से नए संक्रमित मामले भी सामने आ रहे हैं।