फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई के दूसरे हफ्ते आएगा जेके बोर्ड की 10वीं-12वीं का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। समर जोन में दसवीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेके बोर्ड) अभी परिणाम तैयार कर रहा है। समर जोन में दसवीं की बोर्ड परीक्षा 16 मई जबकि 12वीं की दो जून को संपन्न हुई थी।
विज्ञापन

समर जोन में 107,532 विद्यार्थियों ने दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनके लिए 1265 परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड ने उत्तर पुस्तकों की जांच शुरू की थी, जिसे पूर कर लिया गया है। अब बोर्ड परिणाम तैयार कर रहा है। जुलाई के दूसरे सप्ताह तक परिणाम आएगा। पिछले वर्ष समर जोन में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हुआ था। बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी होने के बाद कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया भी शुरू होगी। समर जोन में कोविड के दो साल बाद ऑफलाइन मोड पर परीक्षाएं हुई थीं। कोविड के कारण पिछले वर्ष दो ही पेपर ऑफलाइन हुए थे। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर पुस्तकों की जांच पूरी हो चुकी है, परिणाम तैयार किया जा रहा है। इसमें थोड़ समय लगेगा, संभावित जुलाई के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी होगा।
---
कोट
बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने में अभी कुछ समय लगेगा। संभावित जुलाई के दूसरे सप्ताह तक परिणाम जारी होगा।
-प्रो. वीणा पंडिता, चेयरमैन जेके बोर्ड
---
पिछले बार 79 फीसदी रहा था परिणाम
समर जोन में पिछले वर्ष 12वीं कक्षा का परिणाम चार जुलाई को जारी हुआ था। परिणाम 79 फीसदी रहा था। इसमें 83 फीसदी छात्राएं और 76 फीसदी छात्र सफल हुए थे। पिछले वर्ष दसवीं का बोर्ड परिणाम 29 जून को जारी हुआ था। बोर्ड परिणाम 78 फीसदी रहा था। इसमें लड़कों की पास प्रतिशत 75 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 81.2 फीसदी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें