फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से कठुआ में रुकेगी जम्मू- नई दिल्ली राजधानी एसक्प्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 12426-12425 जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक जुलाई से कठुआ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे ने राजधानी ट्रेन के ठहराव को कठुआ रेलवे स्टेशन पर बहाल कर दिया है। कोविड के कारण रेलवे ने ट्रेन के ठहराव को बंद किया था। इसके बाद से लोग इसे बहाल करने की मांग कर रहे थे। शनिवार को इस संबंधी रेलवे मंत्रालय ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि रेलवे मंत्रालय ने लोगों की मांग को देखते हुए जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन के ठहराव को कठुआ रेलवे स्टेशन पर फिर से बहाल किया है। यह कठुआ के लोगों की लंबे समय से मांग थी। कठुआ में ट्रेन का ठहराव बहाल होने से रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें राजधानी में सफर करने के लिए जम्मू नहीं आना पड़ेगा। पहले राजधानी से दिल्ली जाने के लिए कठुआ वासियों को जम्मू आना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें