अपनी पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी सहित अन्या नेताओ का स्वागत करते लोग
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गांव चौहाला में शनिवार को अपनी पार्टी का सम्मेलन हुआ। इसमें पार्टी के प्रधान सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। महिला विंग की प्रदेश सचिव निशा कुमारी की अध्यक्षता में सम्मेलन के दौरान प्रदेश के साथ-साथ क्षेत्र के मुद्दों को भी उठाया गया।
सम्मेलन के दौरान पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्टी के प्रांतीय प्रधान सरदार मंजीत सिंह, पूर्व मंत्री गुलाम हसन मीर, चौधरी पूर्व मंत्री जुल्फिकार अली, दिलावर मीर सहित पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे। मीरां साहिब पहुंचने पर पार्टी के अध्यक्ष तथा अन्य नेताओं का महिला इकाई की प्रदेश सचिव निशा कुमारी भगत की अध्यक्षता में फूलमाला पहना स्वागत किया गया।
पार्टी के संस्थापक अल्ताफ बुखारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। विशेषकर लक्षित हत्याओं की निंदा करने के साथ घाटी के सामाजिक ताने-बाने को झकझोर करने को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की सरकारों द्वारा हर वर्ग की अनदेखी की गई। चाहे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की बात हो या डेलीवेजर कर्मियों की। केंद्र की सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना पर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश के युवाओं की पीड़ा को समझने वाला पहले भी कोई नहीं था और अब सरकार ने इस तरह की योजना लाकर युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।
पार्टी में शामिल होने वाले सरदार हरप्रीत सिंह तथा उनके सहयोगियों का स्वागत किया और कहा कि इससे पार्टी प्रदेश के हर क्षेत्र में मजबूत हो रही है। प्रदेश सचिव एडवोकेट निशा कुमारी ने पार्टी नेताओं को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर पार्टी के प्रांतीय प्रधान अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, पूर्व मंत्री गुलाम हसन मीर, पूर्वमंत्री जुल्फिकार चौधरी आदि ने भी विचार रखे।