फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना से देश के युवाओं की नई पहचान बनेगी ः एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं की नई पहचान बनेगी। शुक्रवार को जवाहर इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स पहलगाम की चौथी आम बैठक में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में यह बात कही। सिन्हा ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश के युवाओं को मातृभूमि की सेवा करने के साथ साथ बेहतर भविष्य भी मिलेगा। सुरक्षा बलों को भी इस योजना से मजबूती मिलेगी। उन्होंने जवाहर इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स पहलगाम को स्थापना के 39 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि कई चुनौतियों का सामना करने के बाद संस्थान रोमांचक खेलों के मामले में अहम स्थान हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, महफूज हजाज जैसे प्रशिक्षु यहां से निकलकर अपनी उपलब्धियों का झंडा फहरा चुके हैं। जवाहर इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स पहलगाम सोनमर्ग में विंटर स्कींग कोर्स करवाने वाला देश में पहला संस्थान है। देश भर से खेल प्रेमी स्कींग सीखने यहां आते हैं।
उन्होंने कहा, 23 साल पहले हमारे बहादुर जवानों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए कारगिल की सबसे ऊंची चोटी पर दुश्मन के दांत खट्टे कर तिरंगा फहराया था। उन्होंने कहा पिछले दो वर्षों में जम्मू कश्मीर में खेलों के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। करीब 17.5 लाख युवाओं को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिला है। जम्मू कश्मीर ई गवर्नेंस के मामले में देश में पहले नंबर पर आया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रदर्शन में देश में जम्मू कश्मीर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें