फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पार्टी को झटका, सह संस्थापक एवं महासचिव मल्होत्रा ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी अपनी पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी के सह संस्थापक एवं प्रदेश महासचिव विक्रम मल्होत्रा ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। विक्रम मल्होत्रा ने कहा है कि भविष्य के लिए पार्टी के पास न तो कोई ठोस कार्यक्रम है और न ही नीति। वह प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए काम करना चाहते हैं और ऐसे में अपनी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन

मल्होत्रा का कहना है कि अपनी पार्टी नेतृत्व को पूरे प्रदेश के हितों का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन वह नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की तरह कश्मीर को ही प्राथमिकता देने में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि अपनी पार्टी से हाल ही में पार्टी की प्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष नम्रता शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया था। विक्रम मल्होत्रा के इस्तीफे के बाद उनके समर्थकों के भी पार्टी से जल्द इस्तीफा देने की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें