फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा को लेकर लखनपुर से लेकर रामबन तक नाकाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आगामी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोताही न बरतने पर अमल किया जा रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले ही सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनाती शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से कठुआ के लखनपुर से लेकर रामबन तक राष्ट्रीय राजमार्ग और इसके अधीन आने वाले तमाम जिलों में पुलिस ने अतिरिक्त नाके स्थापित कर दिए हैं। यहां पर अर्धसैनिक बलों और पुलिस की संयुक्त रूप से तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इन नाकों का खास मकसद जम्मू और बाहरी राज्यों से कश्मीर जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखना है। यह नाके उन जगहों पर स्थापित किए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और एलओसी के लिंक रोड से हाइवे से जुड़े रहते हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग और इसके साथ लगे इलाकों में 100 से अधिक अतिरिक्त नाके स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर संबंधित पुलिस के कर्मी अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है, जबकि यात्रा शुरू होने पर और अधिक बलों की तैनाती होगी।
मंदिरों के शहर में कड़ा पहरा
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर में अतिरिक्त पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। यह नाके उन जगहों पर हैं, जहां पर हमें संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने या फिर संदिग्धों के गुजरने का शक है। शहर में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए हर तरह का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए संयुक्त रूप से अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस तैनात की गई है। कुछ ही दिन में अर्धसैनिक बलों की और टुकड़ियां पहुंच जाएंगी। शहर के कई जगहों पर अमरनाथ यात्रियों को ठहराया जाना है, लिहाजा इन स्थलों को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है। भगवती नगर आधार शिविर के आसपास भी सुरक्षा को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें