फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175368 मतदाता करेंगे जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की 190 सीटों पर फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की प्रदेश में 190 सीटों का फैसला 175368 मतदाता करेंगे। निर्वाचन अधिकारी 27 मई शुक्रवार को चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे और 27 जून को सुबह सात से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

वित्त आयुक्त राजस्व के प्रशासनिक अधिकारी पवन कोतवाल के अनुसार जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में कुल 190 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमे जम्मू संभाग में 110 व कश्मीर संभाग में 80 सीटे हैं। मतदाताओ में 92061 पुरुष मतदाता और 83307 महिला मतदाता हैं।
चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी जिला स्तर पर 27 मई को अधिसूचना जारी करेंगे। 28 मई को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। चार जून को नामांकन पत्र भरने की आखिरी तिथि रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच सात जून को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख नौ जून 2022 रहेगी। उम्मीदवारों को दस जून को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। चुनाव प्रचार की आखिरी तिथि 25 जून तक रहेगी। 27 जून को मतदान सुबह सात से दोपहर एक बजे तक होगा और दोपहर दो बजे के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

जम्मू जिले में सहायक आयुक्त राजस्व विजय कुमार निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। सांगा में रवींद्र कुमार आनंद, कठुआ में संदीप सियोंत्रा, उधमपुर जिले में रफीक अहमद जराल, राजोरी जिले में इमरान काटेरिया, किश्तवाड़ में अख्तर हुसैन काजी, डोडा में संजीव गोस्वामी, पुंछ जिले में जहीर अहमद, राजबन में धीरेंद्र शर्मा, रियासी में संजय कुमार बडेयाल, श्रीनगर में रईस अहमद भट को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
शोपियां में शाहबाज अहमद, कुलगाम में मीर इम्तियाज उल अजीज, कुपवाड़ा में जौहर अली, बडगाम में शब्बीर उल हसन, बारामुला में मुमताज अहमद, अनंतनाग जिले में शोयब नूर, पुलवामा में एजाज अहमद शाह, गांदरबल में अब्दुल बसीर अहमद और बांदीपोरा में परेज रहीम को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें