फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध अभ्यास से पाकिस्तान और चीन को सेना देगी कड़ा संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय सेना उत्तरी कमान में एक बड़ा युद्ध अभ्यास करने जा रही है। इससे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर और लद्दाख की तीनों कॉर्प की सेना इसमें शामिल होगी। उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय में इसका आयोजन 7 और 8 जून को होगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त तारीख को यह अभ्यास होगा। इसमें सेना प्रमुख मनोज पांडे भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सेना की 14, 15 और 16 कार्प इसमें शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि इस अभ्यास से पड़ोसी मुल्क को सेना संदेश देना चाहती है। चीन और पाकिस्तान दोनों ही लगातार एलओसी पर किसी न किसी तरह से भारतीय सेना को तंग करते आए हैं। ऐसे में सेना दोनों को चेताना चाहती है कि भारतीय सेना किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सक्षम और तैयार है। मनोज पांडे सेना प्रमुख बनने के बाद पहली बार जम्मू आएंगे। हालांकि इस समय वह कश्मीर और लद्दाख के दौर पर हैं। अभ्यास के बाद वह सेना की आंतरिक और एलओसी की सुरक्षा की समीक्षा भी करेंगे। जानकारी के अनुसार इस अभ्यास में पाकिस्तान और चीन से युद्ध को लेकर अभ्यास होगा, जिसमें सेना की आधुनिक तकनीक से जवान रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें