फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गाय का दूध 46 रुपये और भैंस का 60 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में दूध, दही और पनीर के रेट बढ़ गए हैं। दूध नौ से बारह रुपये प्रति लीटर तक महंगा गया है जबकि दही में 10 और पनीर में चालीस रुपये प्रति किलो तक रेट बढ़ाए गए हैं। गाय का दूध 46 जबकि भैंस का 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। स्टैंडर्ड दही अब 60 रुपये और पनीर 290 रुपये किलो मिलेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जम्मू संभाग में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्र में नए दाम तय कर अधिसूचना जारी की दी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व दूध, दही और पनीर के रेट में 10 जुलाई 2019 को वृद्धि की गई थी। विभाग के निदेशक डॉ. नसीम जावेद चौधरी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार गाय का 3.5 फैट, और 8.5 फीसदी एसएनएफ वाला दूध अब 46 रुपये प्रति किलो मिलेगा। किसानों से दूध लेकर बेचने वालों के लिए 44 रुपये प्रति लीटर दाम होंगे। तीन साल पुराने रेट में गाय का दूध दुकानदार के लिए 35 रुपये और उपभोक्ता के लिए 37 रुपये प्रति लीटर था।
इसी तरह भैंस का पांच फीसदी फैट व 8.5 फीसदी एसएनएफ दूध उपभोक्ता के लिए 60 रुपये प्रति लीटर और विक्रेता के लिए 58 रुपये प्रति लीटर होगा। पहले दुकानदारों के लिए 46 रुपये और उपभोक्ता के लिए 48 रुपये प्रति लीटर तय था। वहीं, पहले से तय पनीर के रेट 250 रुपये प्रति किलो की जगह 290 रुपये किलो किए गए हैं। दही के रेट पहले 50 रुपये तय थे, जिसे 60 रुपये प्रति किलो किया गया है।
विज्ञापन

---
गाय का दूध 55, भैंस का
70 रुपये हो : किसान संघ
जम्मू। जम्मू-कश्मीर डेयरी किसान संघ ने गाय का दूध न्यूनतम 55 और भैंस का दूध 70 रुपये लीटर करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष कुलभूषण खजूरिया ने कहा कि पिछले दो साल से मवेशी चारा की किल्लत पेश आ रही है। चारे की कीमत बढ़ने के कारण डेयरी संचालित करना मुश्किल हो गया है। कोविड के कारण भी किसानों को नुकसान हुआ है। अधिकांश डेयरी फार्म बंद होने की कगार पर हैं। उन्होंने सूखे चारे पर सब्सिडी देने की मांग भी उठाई।
खजूरिया ने कहा कि कृषि के बाद डेयरी फार्मिंग भारत में किसानों के लिए आजीविका का दूसरा सबसे बड़ा साधन है। पिछले तीन वर्षों में दूध की कीमतों में वृद्धि नहीं की गई। दुग्ध उत्पादक संकट से गुजर रहे हैं। दूध उत्पादन पर होने वाला खर्च मुख्य रूप से गेहूं और चारे पर होता है। कुल खर्च का करीब 75 फीसदी चारे पर ही खर्च हो जाता है। चारे के दाम दो साल में दोगुने हो गए हैं। इस मौके पर सुरजीत सिंह, सुखदेव राज चौधरी, किशोर शर्मा, सतपाल चौधरी, सुरजीत सिंह, संदीप चिब, तरुण शर्मा, बलविंदर सिंह, केहर सिंह, सुखदेव चौधरी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें