फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह समेत पैंथर्स के पांच नेताओं ने थामा आप का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पैंथर्स पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। शनिवार को पूर्व मंत्री व पार्टी चेयरमैन हर्ष देव सिंह समेत पांच नेता नई दिल्ली में आप में शामिल हो गए। आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को हर्ष देव समेत अन्य नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश पडगोत्रा, राज्य सचिव गगन प्रताप सिंह व पुरुषोत्तम और पैंथर्स पार्टी के दिल्ली प्रमुख सुदेश डोगरा के साथ कई साथियों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया गया। तीन बार के विधायक तथा पूर्व मंत्री और चार अन्य नेताओं के आप में शामिल होने से पार्टी को काफी बल मिला है। ज्ञात हो कि पिछले महीने पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, डीडीसी सदस्य तरनजीत सिंह टोनी, कांग्रेस नेता सुरिंदर सिंह सिंगारी समेत 100 से अधिक पंच-सरपंच, डीडीसी व बीडीसी ने आप का दामन थामा था।
विज्ञापन

आप पीएसी सदस्य दुर्गेश पाठक और जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी इमरान हुसैन ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान नवनिर्वाचित आप जम्मू-कश्मीर प्रभारी गौरव और सलाउद्दीन भी मौजूद रहे। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। उन्होंने पार्टी की नीतियों तथा राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर दामन थामा है। हर्षदेव सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बिजली, पानी तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर में भी क्रांति की जरूरत है। भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें