फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग के 28 तहसीलदारों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी ने शुक्रवार को 28 तहसीलदारों का तबादला किया। तबादला आदेश के तहत जेडीए में तहसीलदार स्मृद्धि शर्मा का तबादला कर उन्हें ज्यौड़ियां का तहसीलदार बनाया गया है। पौनी के तहसीलदार लेखराज को मरहीन के तहसीलदार का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सर्वे एंड लैंड रिकॉर्ड जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय में तहसीलदर मोनिका थापा को जेडीए में तहसीलदार, दरहाल किला के तहसीलदार विजय कुमार शर्मा को बटोत, रमसू के तहसीलदार मोहम्मद इमरान नायक को राहत संगठन विस्थापित जम्मू, पुलवामा के तहसीलदार ताहिर अहमद मलिक को बांदीपोरा के जिला उपायुक्त कार्यालय में तहसीलदार का प्रभार सौंपा गया है। श्रीनगर के रिकवरी तहसीलदार इम्तियाज अमीन नायक को श्रीनगर में जिला उपायुक्त कार्यालय, श्रीनगर के तहसीलदार नार्थ मोहम्मद अल्ताफ को कंगन का तहसीलदार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें