फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकरनाग से आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकी गिरफ्तार किया है। आतंकी पहचान नौगाम निवासी मोहम्मद इश्फाक शेरगोजरी के रूप में हुई। यह 15 सितंबर 2017 से सक्रिया और सी- श्रेणी का आतंकवादी था जो कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। सुरक्षाबलों ने घेर और तलाशी अभियान के दौरान यह कामयाबी पाई।
विज्ञापन

पुलिस एक शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक विशिष्ट इनपुट पर पुलिस और सेना की 19आरआर द्वारा सागर कोकरनाग में एक घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान पुलिस ने आतंकवादी को हथियार सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान हो गई है। वह 15 सिंतबर 2017 से सक्रिया था। सुरक्षा एजेंसिया लंबे समय से इसकों पकड़ने की योजना पर काम कर रही थी। आतंकी की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी है, जिससे सुरक्षाबल आतंकी नेटवर्क का पता लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें