फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 गांवों में चलेगा ‘एक टप्पा चौकीदार -एक गांव’ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के 1500 गांवों में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ‘एक टप्पा चौकीदार-एक गांव’ कार्यक्रम की कवायद शुरू की गई है। इस कवायद से गैर वन क्षेत्र में रह रहे स्थानीय लोगों की आग जलाने के लिए लकड़ी व मवेशियो को चराने की जरूरत भी पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन

वन क्षेत्र से बाहर के मैैदानी इलाकों में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए इस कवायद के तहत मुफ्त में पौधे, बीज आदि ग्राम पंचायतों को मुहैया करवाए जाएंगे। एक टप्पा चौकीदार, एक गांव की कवायद किफायती होने की वजह से इसे सभी हितधारकों जिसमें ग्राम पंचायतों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी संस्थानों और विभागों व सामाजिक संगठनों आदि को भी शामिल किया जाएगा।
टप्पा चौकीदार संबंधित ग्राम पंचायतों या बीएमसी आदि के समन्वय व सहयोग से क्षेत्रों की हरियाली के लिए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

वन विभाग की हाल ही में समीक्षा बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक टप्पा चौकीदार-एक गांव की कवायद की सराहना की।
उपराज्यपाल ने बैठक में कहा था कि इस कवायद से गांवों में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में इसी तर्ज पर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए थे। वन विभाग इस कार्यक्रम को फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों में करीब एक हजार गांवों में चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें