फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मतदाता सूचियां तैयार करने में लगेंगे चार से छह माह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। परिसीमन आयोग की अंतिम रिपोर्ट जारी होने के बाद चुनाव विभाग विधानसभा क्षेत्रों के नए परिसीमन के मुताबिक मतदाता सूची तैयार करने के रोडमैप को तैयार करने में जुट गया है। नई मतदाता सूची तैयार करने में चार से छह महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन

चुनाव विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार परिसीमन आयोग की अंतिम रिपोर्ट छह मई से पहले जारी हो जाएगी। रिपोर्ट जारी होने के तत्काल बाद रिपोर्ट के मुताबिक नए सिरे से मतदाता सूची को तैयार किया जाएगा। चुनाव विभाग के पास स्टाफ की कमी होने की वजह से शिक्षा विभाग के अलावा अन्य कई विभागों के स्टाफ का सहयोग मतदाता सूची तैयार करने के काम में लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द भी हो तो चार से छह महीने का समय नई मतदाता सूची तैयार करने में लगेगा। उल्लेखनीय है कि जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट को अगले कुछ दिनों में केंद्रीय विधि एवं संसदीय मामलों के मंत्रालय को सौंपने वाला है।
अगले साल मार्च या अप्रैल में विस चुनाव संभव
आयोग की मसौदा रिपोर्ट में प्रदेश में सात नए विधानसभा क्षेत्रों का सृजन किया गया है। इसके अलावा कई विधानसभा क्षेत्रों के इलाकों को इधर से उधर करने का काम हुआ है। ऐसे में नई मतदाता सूचियां तैयार होने के बाद ही विधानसभा चुनाव हो पाएंगे। नई मतदाता सूचियां तैयार करने के काम में अगर छह महीने का समय लगा तो यह कार्य दिसंबर 2022 में पूरा होगा। दिसंबर और जनवरी में प्रदेश के कई इलाको में भारी बर्फबारी होती है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के लिए मार्च या अप्रैल में ही मौसम ठीक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें