जम्मू। जम्मू कश्मीर में पर्यटन विभाग के 21 विकास प्राधिकरणों का पुनर्गठन किया गया है। इसमें कई प्राधिकरणों में उपराज्यपाल और मुख्य सचिव को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। यह पुनर्गठन जम्मू कश्मीर विकास प्राधिकरण अधिनियम 1970 के तहत किया गया है।
नए प्राधिकरणों में पटनीटॉप विकास प्राधिकरण में उपराज्यपाल को चेयरमैन बनाया गया है। इसी तरह पहलगाम विकास प्राधिकरण में उपराज्यपाल, गुलमर्ग विकास प्राधिकरण में उपराज्यपाल, एहरबल विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव जम्मू कश्मीर, भद्रवाह विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, दूधपत्री विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, हायगाम-निंगली तराजू विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, कोकरनाग विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, किश्तवाड़ विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, लोलाब-बेंगस-द्रंगयारी विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, सुरईंसर-मानसर विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, पुंछ विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, राजोरी विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, सोनामर्ग विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, शोपियां दुबजानपीर की गली विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, वेरीनाग विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, वुल्लर मानसबल विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, योनसमार्ग विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, बनी-बसोहली विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव, बिलावर-दुगान (लखनपुर-सरथल) विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव और तोसा-मेईदान विकास प्राधिकरण में मुख्य सचिव को चेयरमैन बनाया गया है। इन सभी प्राधिकरणों में सदस्य और सदस्य सचिव भी बनाए गए हैं। इन प्राधिकरणों के सदस्यों का कार्यकाल दो साल के लिए प्रभावी होगा। इसके लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से आदेश जारी किया गया है।