फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पार्टी में मचे घमासान पर डैमेज कंट्रोल में जुटे बुखारी, पार्टी नेेताओ का जानेंगे पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी जम्मू में संभागीय महिला इकाई को भंग किए जाने व पार्टी की राज्य महिला अध्यक्ष समेत चार नेताओं के इस्तीफों के बाद पार्टी में बने घटनाक्रम पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बुखारी को घटनाक्रम की जानकारी देने के लिए कई नेता वीरवार को श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। बुखारी को नई दिल्ली से शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचना है। उल्लेखनीय है कि राज्य महिला अध्यक्ष समेत चार नेताओं के इस्तीफे व पार्टी की तरफ से जम्मू संभागीय महिला इकाई को निलंबित किए जाने से पार्टी को करारा झटका लगा है।
महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुकी नम्रता शर्मा ने अपनी पार्टी के नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाकर उसे भाजपा की बी टीम तक बता दिया था। नम्रता शर्मा के साथ महिला इकाई की उपाध्यक्ष ज्योति वेद, संभागीय सचिव परविंद्र कौर, सपना और रितु ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें