फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्ली और आसपास के तीन किलोमीटर के इलाके में ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्ली/जम्मू। पंचायती दिवस पर बाड़ी ब्राहम्णा के गांव पल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पीएम का दौरा 24 अप्रैल को है, लेकिन अभी से गांव और इसके आसपास 3 किलोमीटर का इलाका सुरक्षा एजेंसियों ने घेरे में ले लिया है। सुरक्षा एजेंसियां आयोजन स्थल व अन्य जगह आधुनिक ड्रोन से निगरानी कर रही हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के एक हजार जवान गांव और इसके आसपास के इलाकों में तैनात कर दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की सेंध न लगे।
विज्ञापन

पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड की मदद से गांव समेत आसपास के इलाकों में गश्त की जा रही है। पुलिस के तमाम अधिकारी निजी तौर पर आयोजन स्थल का दौरा कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं। वहीं हरियाणा समेत कुछ अन्य राज्यों से बुलेटप्रूफ वाहनों को मंगवाया गया है, यह वाहन सुरक्षा में लगाए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों की ओर से पूरे इलाके में दिन रात गश्त की जा रही है। पुलिस के भी आला अधिकारियों ने पल्ली गांव में डेरा जमा लिया है। दिनभर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आयोजन स्थल का दौरा कर सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें