फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवानों को मिले वाहन, सीमांत इलाकों में बढे़गी गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीमांत इलाकों सांबा, कठुआ और जम्मू में पुलिस जवान अब कड़ी निगरानी कर सकेंगे। इन्हें दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे सीमांत इलाकों में गश्त बढ़ाने में मदद मिलेगी। डीजीपी दिलबाग सिंह ने हीरो मोटर कॉर्प के सहयोग से बॉर्डर पेट्रोल और महिला हेल्पलाइन वाहनों को हरी झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के कम से कम चार जिलों के लिए विशेष महिला बाइक दस्ते भी गठित किए जाएंगे। इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि हीरो मोटर कॉर्प भविष्य में भी जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ काम करना जारी रखेगा। सिंह ने कहा कि मोटरबाइक दस्ते समय की जरूरत है। इससे सीमा पर गश्त में वृद्धि होगी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा हमेशा चिंता का एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है क्योंकि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं, घुसपैठ करवाकर आतंकवादियों को भारत में भेजा जा रहा है। सुरंगों के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा ग्रिड पर तैनात बल घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए सतर्क हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस इन प्रयासों को रोकने के लिए और प्रयास कर रही है। हाल ही में निर्दोष नागरिकों की हत्या में या हमलों में शामिल सभी आतंकवादियों को मार गिराया जाएगा या गिरफ्तार किए जाएंगे।
अपराध रोकने में मिलेगी मदद
एडीजीपी जम्मू ने कहा कि यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की गतिशीलता को और बेहतर बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण योगदान अदा करेगा। हीरो मोटो कॉर्प ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस को 20 पल्सर, 13 ग्लैमर मोटरसाइकिल और 15 प्लेजर स्कूटी प्रदान की हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस इन दोपहिया वाहनों को सीमावर्ती इलाकों में तैनात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें