फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख से चार जेकेएएस अधिकारी जम्मू-कश्मीर वापस बुलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से चार जेकेएएस अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में वापस बुलाया गया है। इसके अलावा कई टाइम स्केल जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर लद्दाख में भेजा गया है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में वापस बुलाए गए जेकेएएस अधिकारियों में मनु हनसा, नासिर मोहम्मद खान, चांद सिंह, जफर हुसैन शेख, अश्विनी हनसा शामिल हैं। इन अधिकारियों को औपचारिक तौर पर लद्दाख प्रशासन से कार्य मुक्त होना होगा। इसी तरह प्रतिनियुक्ति पर लद्दाख भेजे गए अधिकारियों में कई बीडीओ शामिल हैं। इनमें मुख्यितार अहमद, मुशरफ अली हाफ, मुज्जफर हुसैन, अब्दुल मजीद, शकील अहमद, तारिक अहमद मलिक, मनोज कुमार, मोहम्मद हनीफ शामिल हैं। इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि दो साल की होगी। इसमें पदोन्नतियों के मामलों को संबंधित विभाग देखेंगे। इसके लिए सरकार के प्रमुख सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें