बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल में डिग्री कॉलेज को लेकर शुक्रवार को आंदोलन का सातवां दिन रहा। लगातार लोग इकट्ठे होकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह भी शामिल हो गए। उन्होंने प्रदर्शन को पूरा समर्थन देने का वायदा किया।
चौधरी लाल सिंह ने बताया कि अगर सरकार द्वारा प्रमंडल में डिग्री कॉलेज दिया गया है तो उसका निर्माण किसी और जगह पर बिलकुल भी नहीं होना चाहिए। अगर कटवालता डिग्री कॉलेज बनाना है तो वह कटवालता के लिए मंजूर करना चाहिए और पुरमंडल को उसको अपना डिग्री कॉलेज देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार की यह दोहरी राजनीति लोगों के साथ नहीं चलेगी और इससे यह साफ जाहिर होता है कि पुरमंडल के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसलिए हम प्रशासन को अवगत कराना चाहता हूं कि जल्द से जल्द इस मुद्दे को हल किया जाए और आंदोलन पर बैठे लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए।