फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स विजयपुर में भरे जाएंगे 183 पद, 25 मार्च तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) विजयपुर में 43 विभागों में 183 पदों को भरने के लिए 24 फरवरी से आवेदन मांगे गए हैं। 25 मार्च आवेदन की अंतिम तारीख है। योग्य अभ्यर्थियों को सरकार ने आवेदन करने का मौका दिया है। निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थियों को आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विजयपुर एम्स में एनॉटमी, बॉयोकैमिस्ट्री, प्लास्टिक सर्जरी एनॉथिसॉलोजी, कॉर्डियोलॉजी आदि रिक्त पदों को भरा जाएगा। सरकारी नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को आरक्षण भी दिया जाएगा। अगर आर्थिक कमजोर वर्ग का कोई अभ्यर्थी आवेदन नहीं करेगा तो उस रिक्त पद को सामान्य वर्ग में तबदील किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता सामान होगी, लेकिन लेकिन अनुभव अलग-अलग मांगा गया है। जानकारी के मुताबिक आवेदनकर्ताओं को शैक्षणिक योग्यताएं, अनुभव प्रमाण, जाति प्रमाण आदि अनिवार्य दस्तावेजों को भी भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी साइट पर संपर्क कर सकते हैं। अधिसूचना में विस्तार से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें