फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होंगे वेब डिजाइनिंग और मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक क़ॉलेज फॉर वूमेन में 1 मार्च से वेब डिजाइनिंग, मोबाइल रिपेयरिंग ,ब्यूटीशियन, गारमेंट मेकिंग, प्लम्बिंग में प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह कोर्स तीन और छह महीने के होंगे। प्रत्येक कोर्स में 10 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। कॉलेज की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 26 फरवरी तक इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। कॉलेज के प्राचार्य के नाम पर आवेदन शुल्क का ड्राफ्ट कटवाना होगा। आवेदन पत्र के साथ अभ्य़र्थियों को दो पासपोर्ट फोटोग्राफ, अंत तालिकाएं और स्थायी पता प्रमाण भी देना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वेब डिजाइनिंग में तीन माह का कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, ब्यूटीशियन, गारमेंट मार्केटिंग में सिर्फ 8वीं पास महिलाएं ही आवेदन करने की पात्र हैं। इन कोर्स में छह माह का डिप्लोमा करवाया जाएगा। प्लम्बिंग में 8वीं पास पुरुष आवेदन करेंगे। यह छह माह का कोर्स होगा। जानकारी के अनुसार सभी कोर्स का दाखिला शुल्क समान होगा। मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें