फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन आयोग के समक्ष भाजपा सांसद पेश करेंगे सुझाव, नेकां सांसद आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट पर भाजपा व नेकां के सांसद जोकि आयोग में सहयोगी सदस्य भी हैं, 14 फरवरी को सुझाव व आपत्तिया पेश करेंगे। आयोग के समक्ष सुझाव व आपत्तिया पेश करने के लिए 14 फरवरी आखिरी दिन है।
विज्ञापन

भाजपा के दोनों सांसद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा ने पिछले दो दिनों में प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मसौदा रिपोर्ट व आयोग के समक्ष पेश किए जाने वाले सुझावों पर विस्तार से चर्चा की है।
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि पार्टी के दोनों सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा नई दिल्ली में सोमवार को आयोग के समक्ष अपने सुझाव पेश करेंगे। उनका कहना है कि पार्टी मसौदा रिपोर्ट पर कोई आपत्ति पेश नहीं करेगी। हालांकि आयोग को कुछ सुझाव जरूर दिए जाएंगे ताकि जन आकांक्षाओं की पूर्ति हो सके। सुझाव में जम्मू जिले की सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को बहाल करने के अलावा परगवाल क्षेत्र को अखनूर विधानसभा में जोड़ने व पुंछ जिले की सभी तीन सीटों को आरक्षित न करते हुए कम से कम एक सीट को ओपन करने का सुझाव पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ नेशनल कांफ्रेंस पहले ही परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट को खारिज करने की बात कर चुकी है। पार्टी के तीन सांसद हैं। डॉ. फारूक अब्दुल्ला, हसनैन मसूदी और मोहम्मद अकबर लोन। डॉ. फारूक अब्दुल्ला जोकि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष भी हैं का कहना है कि मसौदा रिपोर्ट जन आकांक्षाओं से खिलवाड़ करती है। इसमें न तो राजनीतिक और न ही सामाजिक और न ही प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखा गया है। ऐसे में परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट पर पार्टी अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज करवाएगी। उल्लेखनीय है कि एसोसिएट सदस्यों की तरफ से आपत्ति व सुझाव पेश किए जाने की अगली कड़ी में परिसीमन आयोग अपनी मसौदा रिपोर्ट को सार्वजनिक कर लोगों के आपत्ति व सुझाव लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें