जम्मू। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने शुक्रवार को विभाग के तीन सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों व 22 एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों व 32 एईई के तबादले किए हैं।
इस संबंध में जारी आदेश के तहत सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों में एस्टेट डिवीजन कश्मीर में तैनात सईद सज्जाद अहमद का तबादला कर उन्हें पीएचसी जेएंडके में भेजा गया है। लेह में तैनात निसार अहमद का तबादला कर उनकी अगली नियुक्ति का अधिकार लद्दाख प्रशासन को दिया गया है।
सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर इश्तियाक अहमद मलिक का तबादला आरएंबी डिविजन कुलगाम से कर उन्हें ईरा जेएंडके में भेजा गया है। वहीं प्रभारी एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों में आरएंडबी डिवीजन काजीगुंड में तैनात रियाज अहमद पर्रे का तबादला कर उन्हें पीसीडी प्रथम श्रीनगर का प्रभार सौंपा गया है। मेडिकल कॉलेज डिवीजन जेएमसी में कार्य कर रहे हरविंद्र सिंह को एस्टेट डिवीजन श्रीनगर, जेडीए में कार्यरत सुशील कुमार को जम्मू नगर निगम का प्रभार सौंपा गया है।