फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.एमडी और एमएस में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के कॉलेजों में एमडी और एमएस में दाखिले के लिए नीट पीजी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्य़र्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश के कुल 483 अभ्यर्थी मेरिट सूची में शामिल हैं। शौकत अहमद भट सामान्य वर्ग में दूसरे रैंक पर हैं। अमीर हुसैन खान तीसरे, आरुषी जुत्सी चौथे, वानी कपूर पांचवें, नितिन शर्मा का छठा रैंक है। अभ्यर्थियों को स्किम्स श्रीनगर, जीएमसी जम्मू समेत विभिन्न कॉलेज आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार एमडी और एमएस में पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 6 फरवरी तक संबंधित विभागों में प्रतिवेदन (रिपोर्ट) करना होगा। कोरोना महामारी के चलते अभ्यर्थी प्रोटोकॉल का पालन और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए संबंधित कॉलेजों में मूल दस्तावेजों सहित जाएंगे। निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों को दाखिला शुल्क भी जमा करवाना होगा। जो अभ्यर्थी कॉलेजों में नहीं जा सकते, उन्हें ऑनलाइन मोड से दाखिला लेना होगा। मूल दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे और सत्यापन भी ऑनलाइन करवाना होगा।
जानकारी के मुताबिक कोरोना को देखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रावधान रखे गए हैं। जो अभ्य़र्थी समय पर कॉलेज में प्रवेश नहीं करेंगे। उसकी सीट प्रतीक्षार्थी (वेटिंग) अभ्यर्थी को दी जाएगी। बताया गया है कि जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज गलत पाए जाएंगे, उनका प्रवेश नियमानुसार रद्द कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से दाखिले का लेकर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन

दूसरे राउंड में भरी जाएंगी आरक्षित सीटें
काउंसलिंग का पहला राउंड पूरा होने के बाद दूसरे राउंड के शुरू होते ही आरक्षित सीटों को भरा जाएगा। आरक्षित वर्ग के लिए कुल 75 सीटें हैं। एमडी पेरमॉलोजी में 10, एमडी साइकॉलोजी में 11, एमडी-एमएस एनॉटमी में 17, एमडी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 2, एमडी एसपीएम एंड सी में 11, एमडी पेथॉलोजी में 15, एमडी माइक्रोबायोलोजी में 8 और ब्लड ट्रांसफ्यूजन में 1 सीट भरी जाएगी। इसमें अनुसूचित जाति की 8, अनुसूचित जनजाति की 35, एएलसी की 4, पीएसपी की 5, ओएससी की 10, ईडब्ल्यूएस की 15, एसटीके की 2 और एसटीएल वर्ग की 3 सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें