फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी का हिस्सा होंगे प्रदेश के 11 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आईपीएल 2022 की नीलामी में अब सिर्फ दस दिन बचे हैं। इस बार नीलामी में जम्मू-कश्मीर के 11 खिलाड़ी हिस्सा होंगे। ये पहली बार होगा कि इतनी बड़ी संख्या में प्रदेश के खिलाड़ी हिस्सा होंगे। आईपीएल में सनराइजर हैदराबाद ने प्रदेश के दो युवा खिलाड़ी अब्दुल समद और उमरान मलिक को पहली ही रीटेन किया है। ऐसे में इस बार आईपीएल में प्रदेश के खिलाड़ियों की संख्या अच्छी खासी होगी।
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें 355 अनकैप्ड और 288 कैप्ड प्लेयर्स शामिल हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस नीलामी में दस टीमें हिस्सा लेंगी।
ये खिलाड़ी हिस्सा होंगे
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की उप-समिति ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि इस बार आईपीएल नीलामी में प्रदेश के 11 खिलाड़ी हिस्सा होंगे। इन 11 खिलाड़ियों में मुजतबा यूसुफ, रासिक सलाम, परवेज रसूल, कामरान इकबाल, फैजल राशिद, हीनान मलिक, आबिद मुश्ताक, नासीर लोन, आकिब नबी, विवरांत शर्मा और युद्धवीर सिंह चाढ़क शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें