फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट की फाइल गुम मामले में एसआईटी करे नवीनतम रिपोर्ट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोर्ट की फाइल गुम होने के मामले में सीजेएम जम्मू अमरजीत सिंह लांगे ने एसआईटी को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए और नवीनतम रिपोर्ट को अगली सुनवाई से पहले दाखिल करने को कहा।
विज्ञापन

इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जम्मू को फाइल नंबर के गलत स्थान के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा गया था। फाइल रिकार्ड रूम से गायब हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पक्का डंगा में मामला दर्ज किया गया।
सीजेएम जम्मू अमरजीत सिंह लांगे ने देखा कि रिकॉर्ड यह भी दर्शाता है कि एक विशेष जांच दल का गठन प्राथमिकी की जांच के लिए किया गया था, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ सिटी (उत्तर) जम्मू ने किया था। पहले की रिपोर्ट में कुछ भी सामने नहीं आया। विशेष जांच दल को ताजा प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है। - जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें