जम्मू। शेर-ए कश्मीर कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) जम्मू में भिन्न विषयों में पीएचडी की 65 सीटों के लिए 21 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद 24 फरवरी तक लेट फीस भरनी होगी। 26 फरवरी को 11 बजे लिखित प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के दिन ही 2 बजे साक्षात्कार भी लिया जाएगा। विवि की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कृषि अर्थशास्त्र में 2, कृषि अभियंता (एफएम) में 2, कृषि विस्तार शिक्षा में 3, एग्रोनमी में 2, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट में 2, सिल्विकल्चर और एग्रोफारेस्टरी में 1, फ्रूट साइंस में 3, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में 2, प्लांट पेथॉलोजी में 3, सेरीकल्चर में 2, भूमि विज्ञान में 3, वेजीटेबल साइंस में 2, फलोरिकल्चर और लेंडस्केपिंग में 2 सीटें भरी जाएंगी।
वहीं एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में 2, मॉलीक्यूलर बॉयोलोजी एंड बॉयोटेक्नॉलोजी में 2, बॉयोकेमिस्ट्री में 2, एग्रीकल्चर स्टेटेटिक्स में 1, प्लांट साइकॉलोजी में 2, माइक्रोबॉयोलोजी में 2 सीटें भरी जानी हैं। एनिमल जेनेटिक्स एंड ब्रीडिंग में 2, एनिमल न्यूट्रेशन में 2, लाइव स्टाक प्रोडक्शन एंड मैनेजमेंट में 2, लाइव स्टॉक प्रोडेक्ट्स टेक्नालोजी में 2, वेटनरी एनॉटमी में 2, वेटनरी बॉयोकेमिस्ट्री में 1, वेटनरी गायनॉलोजी और ओब्स्ट्रेक्स में 1, वेटनरी मेडिसन में 2, वेटनरी माइक्रोबायोलोजी में 1, वेटनरी पेरिस्टॉलोजी और टोक्सीकॉलोजी में 1, वेटनरी साइकॉलोजी में 2, वेटनरी पब्लिक हेल्थ एपिडमॉलोजी में 1, वेटनरी सर्जरी और रेडियॉलोजी में 2 सीटें भरी जाएंगी।
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता सबंधित विषय में परास्नातक होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के परास्नातक में 65 और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर सीटों को भरा जाएगा।