फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे बनने पर ठंडी खुई में स्थापित होगा टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित सरोर टोल प्लाजा को शिफ्ट कर ठंडी खुई में स्थापित किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस संबंध में जगह की निशानदेही का काम पूरा कर लिया है। प्रस्तावित ठंडी खुई टोल प्लाजा पर नई दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे व जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनो का टोल कटेगा।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्च पदस्थ अधिकारियों के अनुसार प्रतिष्ठित नई दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य प्रदेश में अप्रैल 2022 से शुरू हो जाएगा। ऐसे में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा जिले के सरोर में स्थापित टोल प्लाजा दोनों अहम सड़कों पर टोल काटने में सक्षम नही हैं।
ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नई दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे व जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनो के लिए सांबा जिले में एक ही टोल हो, इसके लिए ठंडी खुई में जगह की निशानदेही का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता का कहना है कि ठंडी खुई में जिस स्थान पर टोल प्लाजा का निर्माण कार्य होना है। वहां पर हाल ही में प्रशासन ने अतिक्रमण को भी हटा दिया है।
टोल प्लाजा शिफ्ट होने से हजारों लोगों को मिलेगी राहत
सरोर से ठंडी खुई में टोल प्लाजा के शिफ्ट होने से जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग में सरोर से जख क्षेत्र तक के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जम्मू के विभिन्न इलाको से जख क्षेत्र तक रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें