फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona update: Jammu Kashmir में सर्वाधिक 5992 संक्रमित, सात की मौत, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

Fri, 21 Jan 2022 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों तथा ओमिक्रॉन वैरिएंट की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक कड़ी पाबंदियां लागू की हैं। शुक्रवार 21 जनवरी को जम्मू में बाजार रात नौ बजे खुलें रहेंगे।  
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में कोविड मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रदेश में वीरवार को अब तक के सर्वाधिक 5992 संक्रमित मिले, इसमें जम्मू संभाग से 1920 और कश्मीर संभाग से 4072 मामले हैं। राजधानी जिला जम्मू और श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित हैं। प्रदेश में सकारात्मकता दर बढ़कर 8.19 फीसदी पहुंच गई है, जबकि जिला जम्मू में यह दर 10.67 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


पिछले चौबीस घंटे में सात कोविड संक्रमित मरीजों ने दम तोड़
जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामले बढ़कर 31044 पहुंच गए हैं। कोविड मामलों के साथ मौतों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में सात कोविड संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसमें जम्मू संभाग से पांच मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मेंढर निवासी 58 वर्षीय महिला ने कोविड से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसी तरह अस्पताल में उपचाराधीन पलोड़ा, जम्मू निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति और उत्तराखंड निवासी 58 वर्षीय ग्रिफ जवान की भी मौत हुई है।

जिला जम्मू में 1217 संक्रमित मामले मिले
प्रदेश में जिला श्रीनगर में चौबीस घंटे में सबसे अधिक 1306 संक्रमित मिले, इसमें पांच ही यात्री शामिल हैं। जिले में सकारात्मकता दर बढ़कर 8.46 फीसदी पहुंच गई है। जिला जम्मू में 1217 संक्रमित मामले मिले हैं। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 6675 पहुंच गए हैं। यहां सकारात्मकता दर 10.67 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

 

वीकेंड लॉकडाउन नहीं बल्कि सप्ताहांत पाबंदियां
जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग ने कहा कि कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करके ही संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है। जिले में फिलहाल वीकेंड लॉकडाउन नहीं बल्कि सप्ताहांत पाबंदियां लगाई गई हैं। बारामुला में 825, बडगाम में 636, पुलवामा में 125, कुपवाड़ा में 137, अनंतनाग में 259, बांदीपोरा में 237, गांदरबल में 270, कुलगाम में 243, उधमपुर में 200, कठुआ में 105 लाेग संक्रमित मिले हैं। 
 

राजोरी में 70, डोडा में 72, सांबा में 86, किश्तवाड़ में 47 संक्रमित 
राजोरी में 70, डोडा में 72, सांबा में 86, किश्तवाड़ में 47, पुंछ में 23, रामबन में 42 और रियासी में 13 यात्रियों समेत 58 संक्रमित मिले हैं। यात्रियों में अधिकांश वैष्णो देवी के यात्री हैं। प्रदेश में अब तक 4586 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार शाम 4.30 बजे वर्चुअल मोड से स्वास्थ्य व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूदा कोविड परिदृश्य पर चर्चा करेंगे। इसमें आगामी कुछ पाबंदियों पर फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें