फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में दस गुणा बढ़े कोविड मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में तेज रफ्तार के साथ कोविड संक्रमण का प्रसार हो रहा है। पिछले दस दिन में दस गुणा संक्रमित मामले बढ़ गए हैं। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने प्रदेश के नागरिकों से खासतौर पर सप्ताहांत में अनावश्यक और गैर जरूरी आवाजाही और गतिविधियों को रोकने की अपील की है। इसके साथ मंडल और जिला प्रशासन कोविड प्रोटोकाल और एसओपी के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड प्रबंधन की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में कई जिला उपायुक्तों की ओर से साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई। इससे आगामी दिनों में इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। बताया गया कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेजी से संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मुख्य सचिव ने लोगों के लिए टेली परामर्श के माध्यम से चिकित्सा सहायता प्राप्त करने को जिला कोविड हेल्पलाइन नंबरों को बढ़ावा देने को कहा। इसके साथ लोगों में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने और पंचायत स्तर पर आइसोलेशन केंद्रों सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएं। जिला प्रशासन 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण में तेजी लाएं। आरटीपीसीआर परीक्षण, संक्रमण की पहचान, आइसोलेशन और अन्य सुविधाओं को बढ़ावा देने को कहा गया। हर घर दस्तक अभियान में कमजोर आबादी में एहतियाती खुराक को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें