फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में तेजी से बढ़ रही सकरात्मकता दर, 2.99 फीसदी पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में सकारात्मकता दर में जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। जिले में तेजी से संक्रमण मामलों में बढ़ोरी हो रही है। वर्तमान में कुल संक्रमित मामलों पर सकारात्मकता दर 2.99 फीसदी तक पहुंच गई है, अगर इसी रफ्तार से यह बढ़ती गई तो अगले एक महीने के भीतर इसके 10 फीसदी तक पहुंचने के आसार हैं, जिससे बड़े पैमाने पर संक्रमित मरीज सामने आएंगे। इससे गंभीर मरीजों को लेकर कोविड समर्पित अस्पतालों पर लोड बढ़ेगा। होम आइसोलेशन में भी हजारों मरीज उपचार ले रहे होंगे। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार सकरात्मकता दर को अगर रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए तो फरवरी तक डरावने आंकड़े सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

दिसंबर के अंत में जिला जम्मू में सिर्फ 276 सक्रिय मामले थे और सकरात्मकता दर 0.50 फीसदी थी। लंबे समय बाद जिले में सकारात्मकता दर में गिरावट आई थी, लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ ही संक्रमित मामलों में भारी उछाल आया है। गत मंगलवार को जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1165 पहुंच गया था जो कुल संक्रमित मामलों पर 2.99 सकारात्मकता दर है। यानी पिछले 11 दिन में सकारात्मकता दर में सीधे ढाई फीसदी उछाल आया है। इसी तरह से अगले कुछ हफ्तों में यह दर दस फीसदी को भी पार कर सकती है। जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का हर हाल में पालन करना जरूरी है। इसके लिए सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए सामाजिक दूरी, मास्क और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करना चाहिए, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। ऐसा न करने की सूरत में समाज का लगभग हर वर्ग इसकी चपेट में आ सकता है। इसके साथ जिन लोगों ने अभी टीकाकरण नहीं करवाया है उन्हें तत्काल इसकी खुराक लेनी चाहिए। टीकाकरण से लिए संक्रमण का प्रभाव कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें