फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी : उपराज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा 2022 में तीर्थ यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके अलावा विश्राम आवास के साथ अन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। आगामी सालों में अमरनाथ यात्रा को रिकार्ड स्तर पर ले जाने के लिए तैयारी की जा रही है। उपराज्यपाल ने बुधवार को श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक कर तीर्थ यात्रियों के लिए यात्री निवास भवनों और बुनियादी सुविधाओं पर सुझाव लिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ाने और बेहतर विश्राम आवासीय सुविधाएं देने के लिए श्रीनगर, जम्मू और रामबन में यात्री निवास का निर्माण किया जा रहा है। इन नए यात्री भवनों के साथ एक समय पर हजारों यात्रियों को एक साथ ठहराया जा सकेगा। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौसम व अन्य खराब परिस्थितियों के दौरान विभिन्न जिलों में तीर्थ यात्रियों को यात्री निवास में ठहराने की व्यवस्था होगी। सदस्यों ने यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए अपनी राय और सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें