फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 15 से 18 आयु वर्ग के सात लाख किशोरों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तीन जनवरी से जम्मू-कश्मीर में 15 से 18 साल आयु वर्ग के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू किया जाएगा। टीकाकरण के लिए सभी जिलों से 15-18 आयु वर्ग में आने वाले किशोरों की संख्या मांगी गई है, हालांकि अनुमानित यह आंकड़ा सात लाख के करीब बताया जा रहा है। वहीं कोरोना योद्धाओं और सह बीमारी वाले 60 साल के बुजुर्गों को बूस्टर खुराक का अभियान भी दस जनवरी से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 15 से 18 साल आयु वर्ग के प्रदेश में करीब सात लाख किशोर हैं। इन्हें तीन जनवरी से टीका लगाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग शुरू कर देगा। जम्मू-कश्मीर के टीकाकरण प्रभारी एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान के अनुसार जिला स्तर पर 15 से 18 साल आयु वर्ग के किशोरों की वास्तविक संख्या की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। दो दिनों में पूरा डेटा उपलब्ध हो जाएगा।
टीकाकरण प्रभारी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषणा के बाद टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है। 15 से 18 साल आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीन दी जानी है। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों सहित अग्रिम कतार के कोरोना योद्धाओं व सह बीमारी वाले 60 साल के बुजुर्गों को बूस्टर खुराक दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर में 18 प्लस आयु वर्ग में सांबा और पुंछ जिलों में टीकाकरण में सौ फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। प्रदेश में 18 प्लस आयु वर्ग में 90.10 फीसदी लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। 45 प्लस वर्ग में सौ फीसदी लक्ष्य पहले से ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें