फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 124 नए मामले, दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 124 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कश्मीर संभाग में 93 व जम्मू संभाग में 31 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हुई है। एक मरीज की मौत जम्मू संभाग व एक मौत कश्मीर संभाग में हुई है।
विज्ञापन

जम्मू जिले में 17, उधमपुर में दो, राजोरी में तीन, डोडा जिले में तीन, पुंछ में दो, रामबन में चार नए मामले सामने आए हैं। वहीं श्रीनगर जिले में 42, बारामुला में 11, बडगाम में 12, पुलवामा में एक, कुपवाड़ा में दस, अनंतनाग में एक, बांदीपोरा में तीन, गांदरबल में 11 और कुलगाम में दो नए मामले आए हैं।
ऐसे में प्रदेश में कुल मामलो का आंकड़ा बढ़कर 340722 पहुंच गया है। हालांकि सक्रिय मामलों की संख्या 1350 ही है। जम्मू संभाग में 355 व कश्मीर संभाग में 995 सक्रिय मामले हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 4523 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें