फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में भाजपा को अगले साल मिलेगा नया अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में अगले साल 2022 में भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा। वर्तमान अध्यक्ष रवींद्र रैना का कार्यकाल अगले साल पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगर मई से पहले हो जाते हैं तो वर्तमान अध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में ही होंगे, लेकिन अगर चुनाव अक्तूबर तक चले गए तो नए अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा मैदान में उतरेगी।
रवींद्र रैना के कार्यकाल को विस्तार मिलने की संभावना इसलिए कम है कि वह प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार हैं। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, सुनील शर्मा, युद्धवीर सेठी, पवन खजूरिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नेताओ के अनुसार हालांकि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अक्तूबर 2022 तक होगा, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अगले साल मार्च महीने से ही शुरू हो जाएगी और कई नेता अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें