राज्य संचालन समिति (एसएससी) की बैठक सोमवार को कौशल विभाग के प्रमुख सचिव सचिव डॉ. असगर हसन समून की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति ने संविदा प्रशिक्षकों के वेतन में पांच फीसदी की वार्षिक वृद्धि करते हुए वेतन को प्रति माह 14000 हजार रुपये तक किया। इसके साथ ही 32 आईटीआई के लिए संस्थान विकास योजनाओं (आईडीपी) के संशोधन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में कौशल विकास विभाग के निदेशक सुद्रशन कुमार मौजूद रहे। इस दौरानपीपीपी योजना के तहत जेकेयूटी के 32 आईटीआई के आईडीपी के संशोधन को मंजूरी देने के अलावा नए ट्रेडों की शुरूआत और आईटीआई कठुआ, आईटीआई कुलगाम और आईटीआई भद्रवाह के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।