फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 5800 से अधिक लोग ई-श्रम पोर्टल पर हुए पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को ई-श्रम पोटर्ल पर पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है। जम्मू जिले में अभी तक 5800 के करीब श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं। श्रमिकों को पोर्टल के प्रति जागरूक करने के लिए सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय जम्मू की ओर से ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कैंप भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से मंगलवार को जम्मू जिले के गांधीनगर के गोल मार्केट, लेबर मार्केट, गंग्याल, तालाब तिल्लो, जानीपुर सहित अन्य क्षेत्रों में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में श्रमिकों को पोर्टल के प्रति जागरूक करने के साथ विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। श्रमिक खुद ई-श्रम पोर्टल या फिर सीएसई सेंटर पर जानकर निशुल्क अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण होने के बाद कोड बनेगा, जिसके लिए उन्हें पैसे देने होगे। इस कार्ड के जरिए लाभार्थियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जिला श्रम अधिकारी दिव्या नंदा ने कहा कि विभाग प्रतिदिन जागरूकता कैंप लगा रहा है। इसमें श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभी तक जिले में 5800 के करीब श्रमिकों ने पंजीकरण किया है और यह संख्या आने वाले दिनों में बढ़ेगी। इसमें सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें