फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर भड़के सफाई कर्मी, कुंजवानी में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वेतन न मिलने पर अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने कुंजवानी में प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने वेतन अदायगी की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पांच-छह माह से वेतन नहीं मिला है। मुश्किल समय में काम कैसे करें। नगर निगम उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर काउंसलर प्रीत्तम चंद ने कहा कि हर माह बीस तारीख को पहले वेतन आता था। अब वेतन नहीं आने से सफाईं कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। अधिकारियों से कोरे आश्वासन ही मिलते हैं। इनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाद में स्वास्थ्य अधिकारी संयोजिता सूदन भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि समस्या का निदान किया जाएगा। कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। सफाई कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेसी नेता रमन भल्ला ने भी सफाई कर्मचारियों को जल्द वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में सफाई हो रही है। वेतन भी समय पर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें