दोमाना। कानाचक पुलिस थाना ने बाबा तालाब में सट्टा लगाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 5750 रुपए नकदी के साथ जुआ खेलने के लिए उपयोग किए जाने वाला सामान बरामद किया है। कानाचक पुलिस ने धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान जय कुमार, केवल कृष्ण निवासी बाबा तालाब, रमन शर्मा निवासी गुड़ा सिंघू मढ़ के रूप में हुई है। एसएचओ कानाचक विश्व प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों को एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल की निगरानी में गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।