फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव के बाद अवैध खनन पर दबिश, एक दर्जन वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/आरएस पुरा। गांव बडियाल ब्राह्मणा में निक्की तवी पर शनिवार को पुलिस टीम पर हुए पथराव के बाद अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पथराव मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पथराव में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं रविवार को भी पुलिस ने कानाचक, दोमाना, चिन्नौर, पौनीचक के अलावा संदवान बॉर्डर पुलिस चौकी और बॉर्डर पुलिस पोस्ट गजनसू के क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। यहां अवैध खनन के काम में लगे एक दर्जन वाहनों को जब्त किया गया। इनमें कुछ जेसीबी भी शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई लोगों की शिकायत पर की है। हैरानी इस बात की है कि जब्त किए गए वाहनों में से एक दो छोड़कर किसी का भी पंजीकरण नहीं हुआ है। इसकी भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बडियाला ब्राह्मणा में पथराव के बाद पुलिस ने इस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। इसके लिए विशेष रूप से पुलिस टीमों का गठन किया गया है। रविवार को इस क्षेत्र में कोई ट्रैक्टर ट्राली और डंपर नहीं दिखे। एसडीपीओ आरएस पुरा शब्बीर अहमद खान का कहना है कि आरएस पुरा पुलिस थाने में माइनिंग एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। पथराव मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि खनन पर प्रतिबंध है। अगर कोई खनन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीपीओ ने उपजिले के ग्रामीणों से आग्रह किया है कि अगर कोई गैर कानून तरीके से खनन करता है, तो इसकी जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन में दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बता दें, आरएस पुरा में निक्की तवी, विलोल व गरोड नाले से चोरी छिपे खनन हो रहा है। इसकी शिकायतें पुलिस को मिल रही हैं।
सांबा में 13 टिप्पर जब्त
सांबा। जिले की रख अंब टाली पुलिस ने नाका लगाकर बसंतर दरिया से अवैध खनन कर रेत बजरी ले जा रहे 13 टिप्पर जब्त किए हैं। इस संबंधी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार रख शिकायत पर रख अंब टाली में नाका लगाया था। ये टिप्पर बसंतर दरिया से बिना अनुमति रेत ले जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें