जम्मू। घरोटा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ज्ञान दास नाम के युवक को अगोर के पास एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे जीएमसी लाया गया। यहां कुछ देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक ज्ञान दास 25 मूलरूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला था। जो इस समय घरोटा के अगोर गांव में रह रहा था। हादसा रविवार को हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो