फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्याओं की मराठा बस्ती में फिर लगी झुग्गियों में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर स्थित रोहिंग्याओं की मराठा बस्ती में आग लग गई। करीब 20 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। सारा सामान जल गया। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। पिछले चार साल में मराठा बस्ती में चार बार आग की घटनाएं हो चुकी हैं। ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की है। अचानक लगी आग ने देखते ही अन्य झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद इसमें रहने वाले लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 20 झुग्गियों में करीब 100 लोग थे, इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी थे। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन झुग्गियां जलकर राख हो गई। इसमें रखा सामान भी जल गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
झुग्गियों में जब आग लगी तो चारों तरफ भगदड़ मच गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तो पता चला कि झुग्गियों में अभी भी कुछ लोग हैं, लेकिन बाद में जब पता चला कि झुग्गियों में कोई नहीं है तो राहत की सांस आई।
विज्ञापन

कई परिवार हुए बेघर, लोगों ने खिलाया खाना
झुग्गियों में आग लगने वाले लोग बेघर हो गए हैं। उनका सारा सामान जलकर रखा हो गया। खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा। सोमवार को कुछ लोगों ने इन बेघर परिवारों को खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें