फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रपति का युवाओं को संदेश, 'पहले आवाम की सुरक्षा फिर आतंक का खात्मा' समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Tue, 27 Jul 2021 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने युवा पीढ़ी से समृद्ध विरासत से सीखने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि देश आशा भरी नजरों से यहां के युवाओं की ओर देख रहा है। यहां के युवाओं के सपने शीघ्र सच होंगे। पढ़ें कुलगाम मुठभेड़, श्रीनगर आतंकी हमला और मौसम समेत प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि हिंसा कभी भी 'कश्मीरियत' का हिस्सा नहीं रही। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की इस उत्कृष्ट परंपरा को तोड़ा गया। कश्मीर की कवयित्री का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि लल्लेश्वरी की कृतियों में आप देख सकते हैं कि कैसे कश्मीर सांप्रदायिक सद्भाव और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का खाका पेश करता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें        

विज्ञापन


पहले आवाम की सुरक्षा फिर आतंक का खात्मा: मुठभेड़ के बीच जवानों ने 430 नागरिकों को सुरक्षित जगह पहुंचाया
कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अहरबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया, लेकिन गोलाबारी जारी रही। जवानों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मुठभेड़ शुरू होने के कुछ ही देर बाद मारने में सफलता पाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कायरता: श्रीनगर में आतंकियों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, युवक की मौत
कश्मीर में श्रीनगर के नवाकदल में आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शेख मीरान पुत्र शब्बीर अहमद निवासी नवाकदल के रूप में हुई है। जोकि सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर का बेटा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


Jammu Kashmir Monsoon Update: मौसम के कई रंग- जम्मू में इंद्रदेव मेहरबान, श्रीनगर में 33 साल में सबसे गर्म रात, देखिए तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। जम्मू संभाग में सोमवार को इंद्रदेव मेहरबान रहे। कई जिलों में बारिश से दिन के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आई है। लेकिन अमूमन ठंडे रहने वाले कश्मीर, लेह और कारगिल में इसके विपरीत हालात बने हुए हैं। श्रीनगर में 33 साल में सोमवार को सबसे गर्म रात दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के करीबी वहीद पारा पर आतंकियों से सांठगांठ के आरोप तय
एनआईए की एक विशेष अदालत ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेता वहीद पारा के खिलाफ पुलिस चार्जशीट के आधार पर आतंकियों के साथ सांठगांठ के आरोप तय किए हैं। वहीद पारा को पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें