फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

533 पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को होने वाली परीक्षा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में 533 पदों पर भर्ती के लिए शनिवार से होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 20 अक्तूबर के बाद होने वाली फेज तीन की परीक्षा के साथ होगी। जेकेएसएसबी अब एक साथ ही परीक्षाओं को आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। 20 अक्तूबर के बाद यह परीक्षाएं शुरू होंगी जो लगभग एक महीने तक चलेंगी, जिसमें फेज दो और तीन के सभी पदों पर होने वाली परीक्षाओं को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी परीक्षा सहित अन्य परीक्षा होने के कारण जेकेएसएसबी ने शनिवार से शुरू होने वाली सीबीटी परीक्षाओं को स्थगित किया है। दस विभिन्न विभागों में 533 पदों पर यह परीक्षा 25 सितंबर से एक अक्तूबर तक होनी थी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके थे, लेकिन बोर्ड ने अचानक परीक्षा को स्थगित करने का फैसला ले लिया, जिससे उम्मीदवारों में काफी निराशा है।
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि फेज-3 में काफी पदों पर भर्ती होनी है। ऐसे में फेज दो और तीन की परीक्षाओं को एक साथ आयोजित करने से इसमें निरंतरता आएगी। यह जेकेएसएसबी के साथ-साथ उम्मीदवारों के लिए अच्छा होगा। बोर्ड अब परीक्षा के एक साथ आयोजन की तैयार कर रहा है। इसमें केंद्रों की संख्या तय करने सहित अन्य मामलों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें