फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जिले में इंटरनेट सेवा ठप

Fri, 09 Jul 2021 10:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ कुलगाम के रेडवानी इलाके में हो रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। 
विज्ञापन
कुलगाम एनकाउंटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात सुरक्षा बलों रेडवानी इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी बंद हो गई है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। वहीं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजभवन और सचिवालय नो फ्लाई जोन घोषित, सुरक्षा को देखते हुए उठाया यह कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने गोलियां चला दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। कुलगाम जिले में पिछले दो दिन में यह दूसरी और दक्षिण कश्मीर में तीसरी मुठभेड़ है। दक्षिण कश्मीर में बृहस्पतिवार को हुई दो मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें