फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए सैनिक का शव खेत से मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव सुनेयाल में तीन दिन से घर से लापता सेना के जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से बरामद हुआ है। शमशेर कुमार 10 जैखलाई यूनिट दिल्ली में तैनात था और 10 दिन पहले छु्ट्टी पर घर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। चेहरे और सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सुनेयाल का शमशेर कुमार (27) पुत्र पुरन चंद तीन दिनों से घर से लापता था। घर वालों ने कई जगह उसकी तलाश की। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वीरवार को घर से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ, जो वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा। उन्होंने परिवार के सदस्यों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर एसआरएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुला कर सबूत एकत्रित किए। मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। सैन्य जवान का समान के साथ चिनाब दरिया के चंदिया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें, सैन्य जवान करीब दस दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। शमशेर कुमार 10 जैखलाई यूनिट दिल्ली में तैनात था। वहीं दूसरी ओर परिवार के सदस्य और ग्रामीणों ने हत्या की आंशका व्यक्त की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें