जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार देर रात को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग घाटी जाने वाले वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। घाटी की और जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को जखैनी, संगूर, फ्लाटा और बट्टलमोड़ में रोक दिया गया है।
हाईवे पर कुल ढाई हजार के करीब वाहन फंसे हुए हैं। डोडा, किश्तवाड़ जाने वाली गाड़ियों को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।राज्य में फिर से बारिश व बर्फबारी होते ही जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।
कई जगहों पर पस्सियां गिरने के कारण जम्मू से घाटी की ओर जा रहे वाहनों को उधमपुर में ही रोक लिया गया है। जखैनी चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा घाटी की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।